फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भतीजियों से छेड़खानी की शिकायत लेकर थाने जा रहे युवक की चाकू मारकर हत्या

Tue, 05 Nov 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया (कुशीनगर)। भतीजी से छेड़खानी की शिकायत करने भाई के साथ थाने जा रहे एक व्यक्ति की दो सगे भाइयों ने पिता के साथ मिलकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद तनाव के माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कसया क्षेत्र के एक गांव की दो सगी नाबालिग बहनों से गांव का ही एक युवक अक्सर छेड़खानी करता था। स्कूल से आते-जाते उन पर फब्तियां कसता था। काफी दिनों तक दोनों बहनों ने बर्दाश्त किया, लेकिन युवक की हरकतें नहीं रुकीं तो उन्होंने सारी बात अपने 42 वर्षीय चाचा से बता दी। गांव के चौराहे पर गिट्टी-बालू की दुकान चलाने वाले किशोरियों के चाचा सोमवार को युवक की शिकायत लेकर उसके घर पहुंचे तो आरोपी उनसे उलझ गया और कहासुनी होने लगी। आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया।
देर शाम चाचा छींटाकशी की शिकायत लेकर किशोरियों के पिता के साथ बाइक से थाने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव के बाहर रास्ते में आरोपी अपने भाई और पिता के साथ घात लगाकर बैठा था। दोनों को देखकर उन्होंने रोक लिया और थाने जाने से मना करने लगे। इसी बीच कहासुनी में एक युवक ने चाकू निकाल कर किशोरियों के चाचा के सीने और पेट में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। भाई के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि चाचा की गांव के ही रहने वाले दो भाइयों ने चाकू मारकर हत्या की है। घटना पर पहुंची फाेरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाये हैं। घटना के बाद गांव में तनाव है। इसलिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें