खड्डा। खड्डा रेलवे स्टेशन से पश्चिम रेलवे ट्रैक के किनारे 25 वर्षीय युवक अचेत अवस्था में मिला। लोगों की मदद से युवक को मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया। रास्ते में युवक की मौत हो गई।
खड्डा के वार्ड नंबर 11 निवासी 25 वर्षीय संतोष श्रीवास्तव काफी समय से मानसिक रोग से पीड़ित थे। मंगलवार की सुबह खड्डा रेलवे स्टेशन से पश्चिम रेलवे ट्रैक के किनारे वह अचेत अवस्था में मिले। सूचना पाकर स्टेशन मास्टर तुफानी ने पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से उन्हें तुर्कहा सीएचसी ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय युवक की मौत हो गई। संवाद