फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या की आशंका

Sun, 05 Apr 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मृतक जाकिर की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बरवापट्टी। थानाक्षेत्र के गौरी शुक्ल के बिंदटोली निवासी 26 वर्षीय जाकिर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

बिंदटोली निवासी अली हुसैन ने तहरीर में बताया है कि उनका पुत्र जाकिर शुक्रवार को शाम 7:0 बजे अपने दोस्त ओम सिंह के घर दावत में गया था। वहां पहले से ही कुछ लोग मौजूद थे। रात करीब 9 बजे तक अली हुसैन घर नहीं आया तो चिंता हुई।
उसे ढूंढ़ते हुए ओम सिंह के घर पहुंच गए। वहां खाना खाते समय जाकिर के बेहोश होने की जानकारी मिली। बेहोशी हालत में निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज कुशीनगर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह का पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें