पडरौना/मंसाछापर। पडरौना-जटहा मार्ग पर सोनवल गांव के सामने मंगलवार की देर रात को बाइक और टेंपो में टक्कर हो गई। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, टेंपो में सवार और बाइक पर बैठे दो युवक घायल हो गए।
घायलों में एक का इलाज मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर में चल रहा है। एक की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया तो घर वालों ने उसे कसया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुइया हरपुर निवासी 30 वर्षीय अनिल यादव और 50 वर्षीय संजय यादव मंगलवार की शाम को पांडेय देवरिया रिश्तेदारी बाइक से गए हुए थे। देर रात करीब 10:30 बजे वापस लौट रहे थे तो पडरौना-जटहा मार्ग पर टेंपो से सीधी भिड़ंत हो गई।
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद