गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने डिप्रेशन में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के देवपोखर निवासी अशोक तिवारी का इकलौता बेटा दिव्यांशु तिवारी (21) का शनिवार सुबह करीब सात बजे सागौन के पेड़ से रस्सी से लटका शव मिला। घर के पास ही पोखरे के किनारे सागौन के पेड़ पर 15 फीट की ऊंचाई पर लटके शव को बकरी चरवाहों ने देखा, तो शोर मचाया। घटना की जानकारी होने पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद आत्महत्या की पुष्टि की। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।