फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साली पर गोली चलाने के आरोप में युवक पर केस, भेजा गया जेल

Tue, 24 Dec 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग के बरवा टोला में बहन के घर आई हंसी-ठिठोली में युवती को गोली लगने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गंभीर रूप से घायल किशोरी का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के शुक्रवलिया गांव की रहने वाली रेखा यादव शनिवार को अपने बहनोई अंकुर यादव के साथ उनके घर चौराखास थाना क्षेत्र के कोईलसवा बुजुर्ग के बरवा टोला में आई थी। रविवार की शाम चार बजे रेखा अपनी बहन सुधा के साथ छत पर बैठकर बात कर रही थी। इसी बीच सुधा का देवर शैलेश वहां आ पहुंचा और तीनों आपस में हंसी-मजाक करने लगे। किशोरी की मां का कहना है कि बातों ही बातों में शैलेश ने अचानक तमंचा निकालकर रेखा पर फायर झोंक दिया। इससे गोली रेखा के पेट में लग गई और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। यह देख रेखा की बड़ी बहन सुधा ने शोर मचाया तो परिवार के लोग रेखा को लेकर अस्पताल भागे।
किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जान से मारने की नियत से उनकी बेटी पर शैलेश ने गोली चलाई है। यह बात खुद किशोरी ने अपनी मां को बताई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट में आरोपी शैलेश यादव के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं, किशोरी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। सोमवार की देर शाम उसका ऑपरेशन होना था।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि शैलेश ने भाई के साली रेखा पर अवैध असलहा से फायर कर घायल कर दिया था। पीड़िता के मां की तहरीर पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें