बच्ची की मौत, मामा ने जताई हत्या की आशंका
गौरी श्रीराम। सेवरही थाना क्षेत्र के दुमही गांव में पांच वर्षीय बच्ची की मंगलवार की रात मौत हो गई। सुबह बच्ची के मामा ने गांव पहुंचकर डॉयल 112 को सूचना दी। मामा ने भांजी की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंगलवार की रात में सेवरही थाना क्षेत्र के दुमही पूरब टोला निवासी पप्पू कुशवाहा की पांच वर्षीय पुत्री अनुराधा की रात में मौत हो गई। सुबह इसकी सूचना पप्पू ने अपने साले अर्जुन कुशवाहा को दी। सूचना पाकर साला मौके पर पहुंचा और डॉयल 112 पर फोन कर भांजी की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सूचना सेवरही एसओ को दी।
सेवरही एसओ उमेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन हो रही है।