फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
विज्ञापन

रहसू बाजार। रामसेवक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौरहरा में बुधवार को अवनीश त्रिपाठी स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य कलाधर त्रिपाठी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं से प्रतिभागियों की क्षमता बढ़ती है। ऐसी प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को शामिल होना चाहिए। महर्षि अरविंद विद्या मंदिर कसया के छात्र नितिन पांडेय को प्रथम पुरस्कार के रूप में मिक्सर, पावा पब्लिक स्कूल बड़हरा के संदीप शर्मा को द्वितीय पुरस्कार के रूप में ब्लोवर और गुप्ता इंटेलीजेंट पब्लिक स्कूल लछिया के छात्र आकाश को तृतीय पुरस्कार के रूप में इलेक्ट्रिक प्रेस दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मधुसूदन त्रिपाठी, रविंद्र श्रीवास्तव, अमित पांडेय, धीरज तिवारी, एसके पांडेय, अनुराग श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें