पडरौना। पडरौना डिपो से ग्रामीण रूट पर बसों के संचालन के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। फिलहाल रोडवेज की नियमित बसों का संचालन नहीं होने के कारण इन मार्गों पर लोग डग्गामार वाहनों से यात्रा करने पर मजबूर हैं।
एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने का कहना है कि जिले के ग्रामीण मार्गों पर नियमित बस का संचालन करने के लिए बस की मांग की गई है। बस की उपलब्धता के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा। डिपो के बेड़े में निगम की 38 और अनुबंधित की 21 समेत कुल 59 बसों का संचालन होता है।