पटहेरवा। कुचियां मठिया के अमीना गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं को ओम फिटनेस योग संस्थान के योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति ने योग कराया। उन्हें योग का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि योग अपनाने से सर्वांगीण विकास होने के साथ-साथ आरोग्यता की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि मन की एकाग्रता के लिए योगासन व प्राणायाम करें। योग सत्र के दौरान 300 से अधिक बच्चियों ने भाग लिया। विद्यालय के प्रबंधक नथु अली ने योग को अपने जीवन में उतारते हुए बताया कि मैं नियमित रूप से कुछ आसन और प्राणायाम को करता हूं। वहीं सुल्तान ने बताया कि योग शरीर और आत्मा के लिए तोहफा है।
इस दौरान जैनुद्दीन अली, मुन्ना तिवारी, केदारनाथ मिश्र, नुरुल हक, अब्दुल, मोहम्मद सुल्तान, मोहम्मद आलम, वाशिमा खातून, शाहिदा खातून, रुखसार खातून, सहाना, सद्दाम हुसैन आदि उपस्थित रहे।