फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सांविधानिक मूल्यों की रक्षा की शपथ दिलाई

Thu, 28 Nov 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। 75वें संविधान दिवस पर एसबीएम काॅलेज में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांविधानिक मूल्यों की रक्षा की शपथ दिलाई गई। राजनीतिशास्त्र के आचार्य डाॅ. बच्चा प्रसाद ने विद्यार्थियों को संविधान की आवश्यकता, महत्व और उद्देश्य बताया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. ज्योत्सना पांडेय ने ईमानदारी से संवैधानिक कर्तव्यों और अधिकारों का निर्वहन करने का आग्रह किया। अधिकारों की अपेक्षा अपने कर्तव्यों पर अधिक ध्यान देने की बात कही। कार्यक्रम को डाॅ. विवेकानंद, डाॅ. नवल चौरसिया, डाॅ. केसी चौरसिया, डाॅ. शत्रुघ्न सिंह आदि ने संबोधित किया।
संचालन डाॅ. प्रभाकर मिश्र ने किया। डाॅ. सुकेश पांडेय ने आभार ज्ञापित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अल्का गुप्ता, ख़ुशी पाठक, पूजा गुप्ता, अंजली, मनीषा, गुड़िया, सुमित, पूजा कुशवाह आदि का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। डाॅ. गोपाल, डाॅ. प्रणव चतुर्वेदी, डाॅ. पंकज, डाॅ. बृजेश, डाॅ. रितेश, डाॅ. शैलेष, डाॅ. श्रवण कुमार, अरुणेश शुक्ला, डबलू तिवारी, प्रतिमा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें