फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों ने आजमाए दांव

Sun, 09 Oct 2016 11:27 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
खेल - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
गौरी श्रीराम/दुदही। दुर्गा पूजा के अवसर पर रविवार को क्षेत्र के जंगल पचरुखिया में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के कई जनपदों के पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


जंगल पचरुखिया के प्राथमिक विद्यालय परिसर में गांव के उमाकांत गुप्ता की तरफ से दंगल का आयोजन किया गया। दिन के दो बजे से दंगल का शुभारंभ हुआ। पहला मुकाबला बगहां के मुंसरीम और गोरखपुर के गुरु प्रसाद के बीच हुआ। आठ मिनट के मुकाबले में दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। दूसरा मुकाबला कोटवा बाजार के पन्नेलाल और महराजगंज के कलामुद्दीन में हुआ। कलामुद्दीन ने चार मिनट में ही अपने प्रतिद्वंद्वी को चित कर दिया। तीसरे मुकाबले में बरवा के रामदेव और गोरखपुर के जावेद भी आठ घंटे के परिश्रम पर बराबरी पर रहे। चौथा मुकाबला लखनऊ की रीता कुमारी और गोरखपुर की पुष्पा यादव में हुआ। इसमें पुष्पा ने तीन मिनट में ही अपनी प्रतिद्वंद्वी को धूल चटा दी।  इनके अलावा दुदही, पडरौना, सेवरही, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और बिहार के बगहां बेतिया के कई पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का मुजाहिरा किया। अंत में विजयी पहलवानों को पुरस्कार देकर हौसला अफजाई की गई। इस दौरान अलहम अंसारी, रमाकांत प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा, जयप्रकाश, राधे गुप्ता, तारकेश्वर गुप्ता सहित काफी संख्या में कुश्ती प्रेमी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें