फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रीराम कथा महोत्सव की सफलता के लिए घर-घर पहुंचेंगे सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर में 20 से 26 मार्च तक श्रीरामकथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। नपा कार्यालय के सभागार में प्रतिदिन शाम छह बजे से रात 10 बजे तक श्रीरामकथा की आयोजित होगी। 27 मार्च को भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर शहर के एक होटल में तैयारी बैठक हुई है। इसमें तय हुआ कि महोत्सव की सफलता के लिए घर-घर संपर्क करने के साथ ही आसपास के वार्डों में सभासद से समन्वय बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

श्रीरामकथा महोत्सव से जुड़े लोगों की बैठक में बताया कि कथा में प्रवचन अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय कथावाचक संत गौरव कृष्ण शास्त्री करेंगे। सभागार को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा और श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था की जा रही है। पहले दिन निकलने वाली कलश यात्रा श्रीराम महोत्सव स्थल से हनुमानगढ़ी तक, फिर वहां से श्रीसिहेंश्वरी देवी मंदिर पर समापन होगा। इसके लिए 101 महिलाओं की सहभागिता के लिए रणनीति तैयार हुई।
विज्ञापन

इस दौरान अरुण कुमार प्रजापति, डॉ. गोविंद प्रसाद ओझा, शिवदत्त अग्रहरि, मनीष शुक्ला, कोषाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें