फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व धरोहर दिवस 18 को  मनाया जाएगा

Mon, 04 Apr 2016 12:12 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कुशीनगर स्थित भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में विश्व धरोहर दिवस का आयोजन 18 अप्रैल को होगा। इस दौरान पुरातत्व विभाग द्वारा विश्व की धरोहरों के साथ ही अपने देश के प्रमुख भारतीय धरोहरों से जुड़ी जानकारियां लोगों को दी जाएंगी।
विज्ञापन


कुशीनगर स्थित भारतीय पुरातत्व विभाग में कार्यरत वरिष्ठ पुरातत्व संरक्षण अधिकारी इंजीनियर पंकज तिवारी ने बताया कि पूरे विश्व में 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसको देखते हुए कुशीनगर में भी भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली स्थित मुख्य मंदिर परिसर में विभाग की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान प्रमुख धरोहरों के महत्व और उनके संरक्षण के लिए उठाए गए कदमों की लोगों को जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजन-अर्चन भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें