कसया। राज्य पोषण मिशन के तहत तहसील सभागार में सीडीओ केदारनाथ सिंह की अगुवाई में मंगलवार को ब्लॉक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजरों और ग्राम प्रधानों के लिए अभिमुखीकरण प्रशिक्षण के संबंध में कार्यशाला आयोजित हुई।
इस दौरान ग्राम प्रधानों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच सही तरीके से कार्य करने की बात को लेकर तीखी बहस हो गई। इससे नाराज प्रधानों ने कार्यशाला का बहिष्कार कर दिया।
हालांकि सीडीओ के समझाने पर प्रधान वापस कार्यशाला में आए। कार्यशाला के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर और ग्राम प्रधानों को कार्यशाला के दौरान संघ से जुडे़ पदाधिकारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला।
इससे नाराज होकर ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पीयूष चतुर्वेदी की अगुवाई में ग्राम प्रधान दिनेश्वर प्रसाद, देवेंद्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह, इम्तयाज अहमद, ब्रजेंद्र यादव ने कार्यशाला का बहिष्कार कर दिया। प्
रधानों का कहना था कि कार्यकर्ता ठीक तरह से कार्य नहीं करती हैं। हालांकि थोड़ी ही देर में पहुंचे सीडीओ केएन सिंह ने प्रधानों का समझाया, उसके बाद प्रधान कार्यशाला में वापस लौटे। उधर, कार्यशाला में कुपोषण होने की वजह और उसके निराकरण की जानकारी दी गई।
हालांकि ग्राम प्रधानों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से तीखी बहस के बाद कार्यशाला का बहिष्कार भी किया। लेकिन सीडीओ के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इसके अलावा विशेषज्ञों ने कुपोषण से निजात दिलाने के उपाय और सावधानियों के बारे में भी बताया। इस मौके पर बीडीओ रामदेव पटेल, डीपीओ एसके सिंह आदि मौजूद रहे।