फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मरम्मत के लिए प्रदर्शन

Tue, 29 Mar 2016 11:15 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
सड़क मरम्मत की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुशीनगर। फाजिलनगर विकास खंड के लक्ष्मीपुर महंत गांव के लोगों ने प्रधान की अगुवाई में सड़क मरम्मत की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गांव के बाहर हुए प्रदर्शन में लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि सड़क पर अब कई जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं।

इससे गांव के लोगों को आने जाने में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विभागीय प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरम्मत नहीं होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में नंदलाल, गुलाब कुशवाहा, महेश गिरी, धर्मेंद्र सिंह, पिंटू सोनी, दिनेश मिश्रा, कुश मोहम्मद, राजेश सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें