फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुकरौली में हाइटेंशन लाइन पर चढ़ा कर्मी करंट से झुलसा

Sat, 30 May 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। आंधी-बारिश के चलते लाइन में आई खराबी ठीक करते समय हाटा कोतवाली क्षेत्र के अमहाडार गांव के सत्यनारायण करंट चपेट में आकर झुलस गए। बताया जाता है कि उपकेंद्र से अचानक आपूर्ति चालू करने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

बताया जाता है कि अमहाडार के सत्यनारायण आउटसोर्सिंग से भिसवा मथवालगिरी उपकेंद्र पर लाइनमैन का काम करते हैं। जबकि, एसडीओ का कहना है कि सत्यनारायण बिजली निगम से जुड़ा नहीं है। शुक्रवार को सुबह आधी बारिश के बाद आपूर्ति ठप हो गई। इसे चालू करने के लिए बिजली निगम के वर्कर पेट्रोलिंग कर खराबी को ठीक करने में जुटे रहे। लोहरैया गांव के समीप हाईटेंशन लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक आपूर्ति चालू होने से लाइनमैन झुलस गया और जमीन पर गिर पड़ा। साथ में मौजूद साथी के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और पीएचसी पर ले गए। डाॅक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद एम्स गोरखपुर रेफर कर दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि खराब मौसम और आपात स्थिति में कर्मचारियों से बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरण के काम कराया जा रहा है। ऐसे में संविदा कर्मियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर आपूर्ति कैसे चालू कर दी गई। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं विभागीय अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन



एंबुलेंस नहीं मिली, निजी वाहन से एम्स ले गए परिजन
सुकरौली। करंट से गंभीर रूप से झुलसे संविदा कर्मी सत्यनारायण की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद डॉक्टरों ने तत्काल एम्स गोरखपुर रेफर कर दिया, लेकिन समय पर एंबुलेंस की उपलब्धता नहीं हो सकी। ऐसे में परिजन और ग्रामीण घायल कर्मी को निजी वाहन से लेकर एम्स गोरखपुर के लिए रवाना हुए। रास्ते भर परिजनों में बेचैनी और विभागीय व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि आपात स्थिति में भी समय पर एंबुलेंस न मिलना स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।


-सत्यनारायण नाम का जो वर्कर चोटिल हुआ है, वह मेरे विभाग का नहीं है। किसके कहने पर वह पोल पर चढ़ा था। इसकी जांच कराई जा रही है। -ऋषभ श्रीवास्तव, एसडीओ बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें