फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दौनहा मेन चौक पर ट्रक और ट्रेलर में टक्कर, दोनों के चालक जख्मी

Sat, 30 May 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र से सटे बिहार के धनहा थाना क्षेत्र के दौनहा मेन चौक पर शुक्रवार की सुबह ट्रक और ट्रेलर के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर चालक स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया और दर्द से चीखता रहा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे घायल चालक को बाहर निकाला गया। घटना के बाद काफी देर तक आवागमन बाधित रहा
विज्ञापन

ट्रक चालक मनीष यादव पुत्र प्रेम नारायण यादव निवासी रामनगर, लकड़ी लादकर बांसी की तरफ से धनहा की ओर आ रहा था। वहीं 22 चक्का ट्रेलर चालक आरिफ मोहम्मद पुत्र रविर मोहम्मद निवासी बुधरामपुर, उत्तर प्रदेश, बिहार में सामान उतारकर बांसी की ओर जा रहा था। इसी दौरान दौनहा मेन चौक पर दोनों वाहनों में सीधी भिड़ंत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही धनहा थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। चालक को बाहर निकालने के लिए तीन जेसीबी और दो लोडर बुलाए गए। ग्रामीणों और पुलिस की घंटों मशक्कत के बाद स्टेयरिंग में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

दोनों घायलों को इलाज के लिए मधुबनी दहवा पीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टर आयुष कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक दोनों चालकों के सीने, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
धनहा थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारण कुछ घंटों तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही, जिसे बाद में पुलिस ने यातायात सुचारु कर खत्म कराया।
गौरतलब है कि चौतरवा-बांसी मुख्य मार्ग पर ओवरस्पीड और ओवरलोड वाहनों का संचालन लगातार बड़े हादसों की वजह बनता जा रहा है। बिना परमिट गिट्टी, ईंट, बस, गाय लदी पिकअप और भारी वाहनों की आवाजाही धड़ल्ले से हो रही है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। बावजूद इसके प्रशासनिक कार्रवाई पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें