तमकुहीरोड। अहिरौलीदान में 3.40 करोड़ की लागत से एपी बंधे की चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इससे बिहार से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। 1300 मीटर लंबे बांध बिहार बार्डर के गाइड बांध को जोड़ेगा। बंधे को इससे जहां मजबूती मिलेगी वहीं आवागमन में लोगों को सहूलियत होगा।
क्षेत्र में बहने वाली गंडक नदी के बाढ़ व कटान के खतरे से बचाने के लिए यूपी क्षेत्र में एपी तटबंध का निर्माण कराया गया है, वही बिहार क्षेत्र में गाइड बांध का निर्माण कराया गया है। पिछले दिनों प्रदेश सरकार ने अहिरौलीदान में एपी बांध की चौड़ाई के लिए बजट की मंजूरी दी है। इसमे पहली किस्त 1.70 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इसका निर्माण अहिरौलीदान से बिहार बार्डर गाइड बांध तक कराया जाएगा।
इसे लेकर अब सड़क की पटरी की खुदाई कर गिट्टी गिराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य की रफ्तार को देख कर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी मानसून सत्र के पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा।
लोगों का कहना है कि यूपी बिहार को जोड़ने वाली इस बंधे का निर्माण हो जाने से नोनिया पट्टी,बाघा चौर, बाक खाश सहित अन्य कई गांवों जेके सिंह, ब्रह्मा शर्मा,अशोक सिंह पटेल, पप्पू सिंह,अरविंद सिंह पटेल,रमेश शर्मा आदि का कहना है कि एपी बांध के इस हिस्से में चौड़ीकरण से काफी सहूलियत होगी।