फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता का आरोप लगाकर काम रोका

Tue, 10 Nov 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तहसील क्षेत्र के धुरिया कोट में हो रही परसौनी रजवाहा की सिल्ट सफाई में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए गांववालों ने काम रोक दिया। लोगों ने कार्यस्थल पर हंगामा खड़ा करते हुए प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार से मानक के अनुरूप कार्य करने का निर्देश देते हुए लोगों को शांत कराया।
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के परसौनी रजवाहा में सिल्ट सफाई का कार्य चल रहा है। मंगलवार को धुरियाकोट गांव में काफी संख्या में गांववालों ने पहुंच कर सफाई को रोक दिया।
उनका आरोप था कि सफाई के दौरान केवल घास की छिलाई हो रही है। इसका विरोध करते हुए गांववालों ने काम रोककर प्रदर्शन करने लगे। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को  दी गई तो सहायक अभियंता केके पांडेय अन्य कर्मचारियों के साथ पहुंचे और सफाई का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने रजवाहा में जमे सिल्ट की मार्किंग कर ठेकेदार से निर्देशानुसार काम कराने को कहा। इसके बाद समझा-बुझाकर गांववालों को शांत कराया। इस दौरान अवर अभियंता राजेंद्र प्रसाद, सुनील चौहान, हृदयानंद चौरसिया, रामाशीष, साधु गोड़, अविनाश चौरसिया, सुभाष, राजेंद्र, नंदकिशोर यादव, भुखल यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें