फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी से कार्य करें कर्मचारी, अफसर देंगे साथ: डीएम

Sat, 22 Apr 2017 12:32 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
ईमानदारी से कार्य करें कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन
पडरौना। जिला पंचायत के सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन प्रांतीय अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी की देखरेख में संपन्न हुआ। अधिवेशन में ही संगठन के जिलाध्यक्ष का भी चुनाव किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद डीएम ने कर्मचारियों को ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत देते हुए कहा कि अफसर हर वक्त साथ हैं। दोपहर 11 बजे से शुरू हुए इस अधिवेशन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों का माल्यापर्ण कर स्वागत हुआ। पदाधिकारियों ने पिछले वर्षों में हुए आंदोलन और उनकी सफलता समेत कर्मचारियों की अन्य समस्याओं पर चर्चा की। मुख्य अतिथि डीएम शम्भु कुमार ने कहा कि राज्य कर्मचारी ईमानदारी से काम करें, तो उन्हें अफसरों का साथ जरूर मिलेगा। उन्होंने कर्मचारी भवन के निर्माण में सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि वर्ष 2003 में भाजपा की सरकार ने ही कर्मचारियों की पेंशन बंद की थी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को पार्टी की तरफ से सरकार के समक्ष रखा जाएगा। अध्यक्षीय संबोधन में मोहन वर्मा ने कहा कि संघ भवन का निर्माण जल्दी कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान राजेश शुक्ला, राकेश शुक्ला, राकेश पांडेय, हरेंद्र शुक्ला, हरेंद्र तिवारी, इस्लाम अंसारी, अवधेश राव, रामकोमल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राजीव कुमार यादव, श्रवण तिवारी, रामाकांत यादव, ममता मिश्रा, मुन्नी देवी, शाकिर अली, स्नेहलता पांडेय, अमित पांडेय, विजय शंकर, राजेश त्रिपाठी, दिलीप पांडेय, सुनील पांडेय, संदीप राय समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें