फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा, बिल की प्रतियां जलाईं

Sat, 22 Apr 2017 12:25 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। अधिवक्ता अधिनियम संशोधन बिल के विरोध में शुक्रवार को जिले भर में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पडरौना में दिवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। महंथ गोपाल दास की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने सुबह न्यायालय के मुख्य गेट पर बिल की प्रतियां जलाईं। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां एडीएम कृष्णलाल तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान हरिशंकर दीक्षित, दुर्गेश दीक्षित, संजीव श्रीवास्तव, मुकेश पांडेय, संजय तिवारी, मिर्जा हैदर इलियास, महेंद्र गोविंद राव, अनिलपति तिवारी समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार बार एसोसिएशन तमकुहीराज के अधिवक्ताओं ने इस संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन किया तथा बिल की प्रतियां जलाईं। अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा। अधिवक्ताओं का कहना था कि यह संशोधन प्रस्ताव अधिवक्ता हितों के प्रतिकूल है। अध्यक्ष अशोक कुमार राय की अगुवाई में हुए इस आंदोलन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद पाठक, एचएन सिंह, बीके मिश्र, हारुन अली, रामेश्वर गुप्ता, नंदलाल सिंह, पुष्कर लाल श्रीवास्तव, सत्येंद्र मणि चतुर्वेदी, प्रद्युम्मन चौबे, अखिलेश मिश्र, अशोक पांडेय, सुबाष लाल, अरविंद कुशवाहा, राजेश यादव, सुनील श्रीवास्तव, विपिन बिहारी मिश्र, विनोद पटेल, दीपक राय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें