फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला सुरक्षा के साथ पशु और शराब तस्करी पर लगेगा लगाम

Tue, 23 Sep 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। पशु तस्करी का जिले में फैले नेटवर्क को तोड़ने के साथ शराब तस्करी व महिला सुरक्षा पर पुलिस योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगी। पशु तस्करों के धंधे में जड़ जमाए लोगों की कुंडली तैयार कराने के बाद उनकी निगरानी बढ़ाने के अलावा सख्त कार्रवाई होगी। ताकि वह इस धंधे से दूरी बनाए। जरूरत पड़ने पर पड़ोसी जिलों से भी सहयोग लिया जाएगा। यह बातें सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसपी केशव कुमार ने कही।
विज्ञापन

एसपी ने पत्रकारों से जिले की समस्या और बढ़ते अपराध पर रोक लगाने की चर्चा करते हुए कहा कि पशु तस्कर और गो तस्करी रोकने का पुलिस का पूरा प्रयास रहेगा। इसके लिए बाॅर्डर के थानाध्यक्ष व चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों को मजबूती से कार्य करने के लिए निर्देश दिया गया है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे को एक्टिव किया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग भी एसपी कार्यालय से कराई जाएगी।
थानों और पुलिस चौकियों पर असमाजिक तत्व, अपराधी या हिस्ट्रीशीटर अगर आकर बैठेंगे या इनके अधिक संपर्क में पुलिसकर्मी मिले तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। हाईवे पर गश्त बढ़ाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें