संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। बुद्ध इंटर काॅलेज कुशीनगर में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन होगा। शुक्रवार को प्रधानाचार्य ने कहा कि स्काउट गाइड अच्छा नागरिक बनाता है। नेक इरादे के साथ संकल्पित प्रयत्न से सारे लक्ष्य स्वयं आसान हो जाते हैं। स्काउट गाइड प्रशिक्षण जीवन जीने की कला सिखाती है।
इसके बाद स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के विभिन्न टोलियों के प्रशिक्षुओं को प्राथमिक उपचार व फायर फाईटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के समापन के दिन टोलियों की तरफ से टेंट निर्माण के निरीक्षण व स्काउट गाइड शपथ के साथ होगा। प्रशिक्षुओं को देवेंद्र कुमार, डेविड पटेल, राहुल ऋतुराज, ऋतु प्रभा, अनामिका माधुरी, नगमा व मीरा आदि प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया। अंत में स्काउट मास्टर विजय मनिंद्र त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस दौरान इम्तियाज अहमद खान, सुरेश प्रसाद गुप्त, लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी, राजेश राय, सूर्य प्रकाश, वरुण राय, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, शिवेंद्र पांडेय, जमीर अहमद, शिवानंद धर दूबे, कृष्ण मोहन राव आदि मौजूद रहे।