फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिलाओं को अपराध व साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए किया जागरूक

Thu, 28 Nov 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मिशन शक्ति फेज-पांच के तहत थानों की महिला सुरक्षा दल की ओर से महिलाओं की चौपाल/पुलिस की पाठशाला लगाकर नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान के लिए विशेष अभियान चलाकर जागरूक किया गया। बृहस्पतिवार को जनपद के समस्त थानों पर महिला सुरक्षा दल की ओर से थाना क्षेत्र के सार्वजनिक के आस-पास गश्त व चेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश महिलाओं को उनकी सुरक्षा, महिलाओं से संबंधित अपराध व अपराध से संबंधित सजा, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों व वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही सुझाव दिया गया कि यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो वह तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराए। महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090-वीमेन पॉवर लाइन, 181-महिला हेल्पलाइन, 108-एंबुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें