फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए हौसलों के साथ आगे बढ़ें महिलाएं

विज्ञापन
अपराजिता मुहिम के तहत महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में महिला जागरूकता ग? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
नए हौसलों के साथ आगे बढ़ें महिलाएं
विज्ञापन

शिक्षा और रोजगार के अवसरों से सुधर रही महिलाओं की हालत: विधायक
महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसया में महिला जागरूकता गोष्ठी
कसया। शिक्षा और रोजगार के बढ़ते अवसर महिलाओं की आर्थिक व सामाजिक स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। आधी आबादी की बढ़ती चमक को कुछ घटनाएं प्रभावित जरूर कर रही हैं लेकिन इससे घबराने के बजाय नए हौसलों के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। आने वाले समय में पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को बराबर का हक जरूर मिलेगा।
ये बातें मंगलवार को अमर उजाला की मुहिम ‘अपराजिता’ के तहत महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित महिला जागरूकता गोष्ठी में मुख्य अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा के विशेष प्रयास कर रही है। छात्राएं रुचि के मुताबिक, कैरियर का चुनाव करें और इसके लिए सतत प्रयास करें। विधायक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्राओं का आत्मबल मजबूत होता है और उनका साहस बढ़ता है। इसलिए इस तरह के कार्यक्रम हर विद्यालय में होने चाहिए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सीओ कसया शिव स्वरूप ने कहा कि बेटियां अब अबला नहीं अपराजिता हैं। इसलिए अपने साथ हुए किसी अन्य को बर्दाश्त करने या छिपाने की बजाय परिजनों व पुलिस को सूचित करें। उन्होंने छात्राओं को शासन की ओर से महिला सुरक्षा के लिए जारी नंबरों 112, 181 व 1090 आदि की विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं व छात्राओं को अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं भी सतर्क रहने की सीख देते हुए सीओ ने कहा कि अगर शुरूआती घटनाओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए तो बड़ी घटनाओं की संभावना को कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य चंद्रिका शर्मा ने कहा कि बेटियां अब पुलिस व सेना में भर्ती होने के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान बना रही हैं। खेलों में भी पदक जीतकर विश्व पटल पर अपनी और देश की पहचान बढ़ा रही हैं। कार्यक्रम को सुरेश प्रसाद गुप्त समेत कई अन्य अध्यापकों ने भी संबोधित किया। संचालन जनार्दन जायसवाल ने किया। अंत में कन्हैया लाल श्रीवास्तव ने आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जगदीश, संजय पांडेय, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, वीना मिश्र, सीमा श्रीवास्तव, जितेंद्र शर्मा, जितेंद्र यादव, ओमप्रकाश भारती आदि मौजूद रहे।
अन्याय का विरोध करने की विकसित होगी आदत
कसया। कार्यक्रम में मौजूद छात्रा हसरत हाशमी ने कहा कि इस कार्यक्रम से हमें यह सीख मिली कि किसी भी परेशानी को छिपाकर रखने के बजाय परिजनों को जानकारी देकर पुलिस की मदद लेनी चाहिए। साक्षी जायसवाल ने कहा कि महिला हेल्पलाइन नंबर हमारी सुरक्षा के लिए सार्थक साबित हो रहा है। 1090 पर कॉल करके लड़कियां अपनी परेेशानी को कैसे दूर कर सकती हैं। इसकी जानकारी मिली। साना खातून ने कहा कि बेटियों को भी अब बेटों जैसा माहौल मिलने लगा है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम से हमारा हौसला बढ़ा है। अंतिमा दुबे ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम से छात्राओं में अन्याय का विरोध करने की आदत विकसित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें