जौरा बाजार। क्षेत्र के जौरा बाजार गांव स्थित पंचायत भवन परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें गांव के लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों की शिकायतों का निस्तारण का अश्वासन दिया।
नोडल अधिकारी रामनक्षत्र गुप्ता ने लोगों की समस्या की सुनी और उनकी शिकायतों का निस्तारण किया। कुछ महिलाओं ने पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। चौपाल में स्वास्थ विभाग की टीम ने 55 लोगों की स्वास्थ जांच कर दवा वितरित किए। चौपाल में 22 मामले पेंशन के, 17 मामले आवास के और पांच मामले कृषि से संबंधित आए।
इस दौरान ग्राम सचिव दुर्गेश चौहान, ग्राम प्रधान गायत्री देवी, डाॅ. स्मिता गौड़, विमलावती देवी, ममता सिंह, नीलम तिवारी, विभा उपाध्याय, मंजू देवी, किरण उपाध्याय, रीता देवी, अनीता सिंह, सूर्यभान भारती, विट्टू कुमार गुप्त, संदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद