खड्डा। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लीलाधर छपरा निवासी एक महिला श्रद्धालु का मोबाइल और कुछ नकदी मंगलवार को चोरी हो गया। वशिव मंदिर में पूजा करने पहुँची महिला श्रद्धालु की मोबाइल व नगदी चोरी।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। वह पथलेश्वरनाथ शिवमंदिर में पूजा करने गई थी, जहां यह चोरी हुई। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लीलाधर छपरा गांव की निवासी उषा देवी पत्नी प्रहलाद तिवारी सोमवार को हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित पथलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में दर्शन पूजन करने आई थी। इसी दौरान उनका मोबाइल व कुछ नकदी चोरों ने चुरा लिया। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला। महिला ने हनुमानगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है।
हनुमानगंज के थानाध्यक्ष अजय कुमार पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।