फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टैंपो और ई-रिक्शा की भिड़ंत में महिला का हाथ कटा

विज्ञापन
महिला का कटा हाथ। 
विज्ञापन
पिपरा कनक/जोकवा बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के कनक पिपरा गांव के पास ई-रिक्शा टैंपो के आमने-सामने की टक्कर में ई-रिक्शा में सवार एक महिला का हाथ कट गया।
विज्ञापन

वह सीएचसी से इलाज कराकर ई-रिक्शा से घर जा रही थी। लोगों ने महिला को सीएचसी पर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। पुलिस टेंपो व चालक की तलाश में जुटी है।
बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के मचवा गांव निवासी सैयदा खातून (55) शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे इलाज कराने फाजिलनगर सीएचसी पर आई थी। इलाज कराने के बाद ई- रिक्शा अपने घर जा रही थी। अभी वह कनक पिपरा गांव के पास पहुंची थी की सामने से तेज गति से आ रहे टेंपो से ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इसमें शायदा खातून का दाहिना हाथ कलाई के पास से कट कर अलग हो गया और टेंपो व ई-रिक्शा में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा में बैठी सैयदा खातून का हाथ बाहर निकला था। टेंपो से भिड़ंत के बाद हाथ कलाई पर से कट गया। हादसे के बाद चालक टेंपो लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस गांव वालों की मदद से घायल महिला को सीएचसी पर भेजा जहां उसे पहले मेडिकल कॉलेज कुशीनगर फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। पटहेरवा थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि ई-रिक्शा में व टेंपो में बैठे बाकी लोगों को हल्की चोटें आई हैं। टेंपो का पता लगाया जा रहा है। घायल महिला को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें