फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रसोइया की नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। युवक पर एक विवाहिता को रसोइया नियुक्त कराने का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप है। आरोप है कि युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर विवाहिता का यौन शोषण करता रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने यह कार्रवाई बीते 28 अक्तूबर को विवाहिता की तहरीर पर की। आरोपी युवक और 25 वर्षीय विवाहिता एक ही गांव के रहने वाले हैं। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दो महीने पहले आरोपी युवक ने गांव में ही रसोइया नियुक्त कराने का झांसा दिया था। इसी दौरान आरोपी ने विवाहिता के साथ संबंध बनाए। आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली थी।
आरोपी युवक उसी वीडियो को दिखाकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता रहता था। विवाहिता ने जब संबंध बनाने का विरोध किया तो आरोपी ने गांव के कुछ लोगों को महिला की वीडियो दिखाकर उसे बदनाम कर दिया। पीड़िता के अनुसार, कोई अन्य विकल्प नहीं देख उसने पुलिस से शिकायत करने का फैसला किया। इसके महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मामले में नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि बभनौली गांव निवासी अजय चौहान प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें