फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में हादसा: ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत, दो घंटे ठप रहा आवागमन

Tue, 22 Aug 2023 04:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

सेवरही एसओ ने बताया कि रेलवे लाइन मिली महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 
विज्ञापन
कुशीनगर समाचार - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में गनेशापट्टी रेलवे पुल पर मंगलवार की सुबह रेल लाइन पर करीब 30 वर्षीय एक महिला का शव मिला। इसके चलते कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर करीब दो घंटे तक ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। थावे से कप्तानगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन तमकुहीरोड स्टेशन पर दो घंटे तक खड़ी रही।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची सेवरही व रेलवे पुलिस ने महिला के शव को ट्रैक से हटाकर रास्ता साफ कराया गया। उसके बाद ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। शव को सेवरही पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन से करीब चार किलोमीटर पश्चिम गनेशापट्टी स्थित नहर रेलवे पुल पर मंगलवार की सुबह 6:30 बजे करीब 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन मास्टर को मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह कप्तानगंज से छपरा जाने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन अथवा गोरखपुर से पाटलिपुत्र जाने वाली मेल पैसेंजर ट्रेन में से किसी एक ट्रेन के चपेट में आने से महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

महिला नीले रंग की नाइटी और काले रंग की ब्लाउज पहनी थी। उसका सिर ट्रेन के पहिए के नीचे आने से पूरी तरह क्षत विक्षत हो चुका था। इसके चलते उनकी पहचान संभव नहीं थी। किसी ने इसकी सूचना सेवरही पुलिस व रेलवे पुलिस को दी। उसके बाद रेल प्रशासन ने रास्ता साफ होने तक सुबह में साढ़े छह बजे थावे से कप्तानगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन को तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर रोक दिया, जहां पैसेंजर ट्रेन करीब दो घंटे तक खड़ी रही।

सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे सेवरही पुलिस के एसआई आशुतोष कुमार जायसवाल और आरपीएफ के दरोगा रणजीत सिंह ने वहां जुटे लोगों से महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन उसका शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके बाद सेवरही पुलिस ने रेलवे ट्रैक से शव को हटवाया और कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस संबंध में सेवरही एसओ ने बताया कि रेलवे लाइन मिली महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें