पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया है। उसे वायरल करने की धमकी देकर गलत काम करता था। वह भगाकर गोरखपुर ले जा रहा था। वीडियो वायरल होने के भय से उसकी बात मानती थी। उसने अपना धर्म छिपाकर नजदीकी बढ़ाई।
पुलिस ने युवक पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। किशोरी के भाई का आरोप है कि पुलिस ने धारा में अल्पीकरण किया है। किशोरी के बयान के आधार पर और गंभीर धाराएं लगनी चाहिए। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। विवेचना के दौरान धाराएं बढ़तीं और कम होती हैं।