फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

Sun, 04 Jan 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी अनिल की पत्नी की जहरीला पदार्थ खाने से शुक्रवार की रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। प्रथम दृष्टिया जहर खाने से मौत का मामला सामने आया है। जहरीला पदार्थ खाने की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बसडीला गांव के हाइडिल टोला निवासी अनिल की 30 वर्षीय पत्नी नेहा देवी 31 जनवरी की रात को पति से कहासुनी के बाद नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया,जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की देर शाम को मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया गया। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि पारिवारिक कलह में महिला जहरीला पदार्थ निकल ली थी। दो बेटे और दो बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें