फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सांप के डसने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 20 Aug 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। नगर क्षेत्र के वार्ड गोपालनगर मदरहा में बुधवार सुबह सर्पदंश से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। महिला के इकलौते बेटे की भी करीब एक वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

गोपालनगर मदरहां के रूदल सिंह की पत्नी शांति देवी बुधवार सुबह पशुशाला में गाय बांधने गई थीं। वहां सांप ने उन्हें डस लिया। महिला के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे। उन्होंने पशुशाला में सांप होने की जानकारी सांप पकड़ने वाले एक युवक को दी। सूचना मिलने पर पहुंचे युवक ने सांप को पकड़ लिया।
इधर, सर्पदंश के बाद शांति देवी की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें सीएचसी हाटा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें