फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बसहिया बनबीरपुर के दो पशु तस्कर गिरफ्तार

Thu, 20 Aug 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। गोवंश तस्करी के मामले में बसहिया बनबीरपुर गांव फिर चर्चा में है। कुबेरस्थान पुलिस ने बुधवार को वध के लिए ले जाए जा रहे गोवंश के साथ गांव के दो युवकों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को कुबेरस्थान पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान वध के लिए ले जाए जा रहे एक गोवंश को बरामद किया गया। मौके से बसहिया बनबीरपुर निवासी इस्तेयाक और फैजान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कुबेरस्थान थाने में प्राथमिकी गोवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज की है। बताया जाता है कि पूर्व में भी कार्रवाई के लिए गांव पहुंची पुलिस टीम पर हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। यही वजह है कि पशु तस्करी के मामलों को लेकर गांव पुलिस के रडार पर रहता है। थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें