कोरोना से महिला की मौत, 64 संक्रमित
295 मरीज हुए स्वस्थ, जिले में अब भी सक्रिय केस हैं 1777
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तमकुही क्षेत्र की कोरोना संक्रमित 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि 64 नए लोग इससे संक्रमित मिले। राहत की बात यह रही कि 295 मरीज इस दिन ठीक हुए।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को शाम तक 3624 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए, जबकि 3122 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 3058 निगेटिव और 64 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में पडरौना क्षेत्र से 18, सेवरही से सात, कुबेरस्थान से सात, तमकुही से आठ, कसया से पांच, फाजिलनगर से एक, खड्डा से एक, हाटा से दो, नेबुआ नौरंगिया से दो, रामकोला से चार, कप्तानगंज से एक, दुदही से एक और अन्य क्षेत्रों से सात लोग शामिल हैं। इस तरह अब तक कराई गई 5,09,623 लोगों की जांच में 14,401 लोग संक्रमित हुए हैं। तमकुही क्षेत्र की 55 वर्षीय एक महिला की कोरोना से मौत हो गई। उसे लेकर अब तक 96 लोगों की इस महामारी से मौत हुई है। सोमवार को 295 मरीज स्वस्थ मिले। इन्हें लेकर कुल 12,529 लोग ठीक हो चुके हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1777 है। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.82 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 87 प्रतिशत और मृत्युदर 0.65 प्रतिशत है।