फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फंदे से लटककर महिला ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 11 Oct 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
अंजू। फाइल फोटो 
विज्ञापन
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुधियानी गांव के चौराहे पर स्थित एक मकान में महिला फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के भूड़ाडीह निवासी जयसिंह ने अपनी पुत्री अंजू की शादी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुधियानी गांव निवासी जगदीश सिंह के बेटे गणेश सिंह से वर्ष 2014 में की थी। जगदीश के पांच लड़के हैं। गणेश रोजगार के लिए विदेश में है।
गणेश लंबे समय से माता पिता व अन्य भाइयों से अलग रहता है। घर में गणेश की पत्नी अंजू अपनी 11 वर्षीय बड़ी बेटी साक्षी सिंह व 8 वर्षीय पुत्र आरके के साथ अकेले रहती थी। शुक्रवार को दिन में बच्चे जब स्कूल से दोपहर 2:30 के करीब घर पहुंचे।
विज्ञापन

अन्दर से फाटक बन्द देखा और बुलाने के बाद भी मां की आवाज न आने पर चिल्लाने लगे। इतने में भीड़ आ गई। किसी ने घर की खिड़की से झांक कर देखा तो अंजू पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर लटकी हुई थी।
परिजनों ने आनन-फानन में फंदे से उतारा तब तक महिला की जान जा चुकी थी। इसके बाद पहुंली पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया। प्रभारी निरीक्षक चन्द्र भूषण प्रजापति ने बताया महिला के परिजन मौके पर पहुंचे हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। फारेंसिक टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें