फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा : डिपो में रिजर्व रहेंगी पांच बसें

Sat, 11 Oct 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर रविवार को पीसीएस-प्री परीक्षा होगी। इसमें अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी तरह की असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर एआरएम ने परीक्षा के लिए पांच बसें रिजर्व रखी हैं, इन बसों को शनिवार रात 12 बजे से संचालित की जाएंगी।
12 अक्तूबर को जनपद के कुल सात परीक्षा केंद्रों पर 2880 से अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इसके लिए शहर के छह और साखोपार के एक समेत कुल सात इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र में बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में किसी तरह की असुविधा न होने पाए इसके लिए पांच अतिरिक्त बस संचालित की जाएगी। इसके अलावा पडरौना से लखनऊ, कानपुर और दिल्ली समेत अन्य लंबी दूरी की संचालित बसों को निरस्त कर पीसीएस प्री परीक्षार्थियों के लिए लगा दी जा जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें