फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला पर धारदार हथियार से हमला, मेडिकल कॉलेज रेफर

Thu, 22 Feb 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में पुराने मामले को लेकर युवक ने बुधवार की शाम को 35 वर्षीय महिला पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से महिला को सीएचसी विशुनपुरा भेजा गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के माघी कोठिलवा गांव के ध्रुव सिंह टोला निवासी रामसुभग साहनी और सुरेश गौड़ के बीच काफी लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है। बुधवार की शाम करीब 6 बजे कृष्णा पुत्र सुरेश और रीता देवी (30) पत्नी रामसुभग के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि कृष्णा ने रीता देवी पर धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से कई जगह वार किया गया। उससे महिला गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांववालों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। गांववालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की डायल 112 टीम और जटहां थाने के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी भी पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से ही आरोपी कृष्णा को हिरासत में ले लिया। घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी विशुनपुरा भेजा गया, जहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें