फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ब्लॉक स्तर पर भी होगी सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर की भर्ती

Thu, 22 Feb 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जनपद के सभी विकास खंड मुख्यालयों में एसआईएस इंडिया लिमिटेड नई दिल्ली की ओर से बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


कंपनी के डिप्टी कमांडेंट एमआर जायसवाल ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड भारत की बहुराष्ट्रीय कंपनी है। यह सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशों में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी। शिविर का आयोजन कोविड-19 के प्रावधानों के तहत सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के प्रयोग के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 व 24 फरवरी को हाटा और पडरौना, 27 व 28 को कप्तानगंज और सुकरौली, 29 फरवरी व एक मार्च को रामकोला व मोतीचक, दो व तीन मार्च को खड्डा और सेवरही, चार व पांच मार्च को नेबुआ नौरंगिया व दुदही, छह व सात मार्च को फाजिलनगर व तमकुही और नौ व दस मार्च को विशुनपुर और कसया ब्लॉक में शिविर लगाकर भर्ती की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि किसी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं। जिला विकास अधिकारी कल्पना मिश्रा ने इन शिविरों के सफल आयोजन के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि वे अपेक्षित सहयोग प्रदान करें। डिप्टी कमांडेंट एमआर जायसवाल ने बताया कि सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक मापदंड में लंबाई 168 सेमी, सीना 80-85 सेमी, उम्र 21 से 37 साल के बीच और वजन 56 किलोग्राम से ज्यादा व 90 से कम होना चाहिए। हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए अधिकृत वेबसाइट www. ssciindia. com को देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें