फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला ने पति समेत तीन लोगों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पति समेत ससुर व भसुर पर प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के करमैनी ग्रामसभा के रामकोला टोला निवासी हेमजा खातून ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसकी शादी हुए करीब 10 वर्ष हो गए, लेकिन उन्हें अब तक कोई संतान नहीं है। संतान नहीं होने पर उनके पति समेत ससुर और जेठ उन्हें प्रताड़ित करते हैं। कुछ दिन से मायके में रह रही थी, लेकिन बीते 12 अप्रैल को उनके पति आए और घर ले गए। वहां उन्हें ताना मारते हुए मारापीटा गया। इसके बाद बीते 17 अप्रैल को पति, ससुर और जेठ ने मिलकर उन्हें मारपीट कर घर भगा दिया। इस संबंध में पटहरवा थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें