फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहस से करें अराजक तत्वों का सामना

विज्ञापन
अपराजिता मुहिम के तहत धर्मोदय विद्या विहार हाई स्कूल कसया में आयोजित पुलिस की पाठशाला में शपथ दि? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
साहस से करें अराजक तत्वों का सामना
विज्ञापन

धर्मोदय विद्या विहार हाईस्कूल में लगी अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस की पाठशाला
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। नगर के कसया-सपहां मार्ग स्थित धर्मोदय विद्या विहार हाईस्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता मुहिम के तहत बृहस्पतिवार को पुलिस की पाठशाला लगाई गई। इसमें छात्राओं को महिला सुरक्षा के कानून और उसके उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। इस पाठशाला में 250 छात्र-छात्राओं ने शपथ पत्र भी भरा।
मुख्य अतिथि सीओ रामदास प्रसाद ने छात्राओं को न केवल वूमेन पावर लाइन 1090 व डायल 100, घरेलू हिंसा-181 के लिए विभिन्न टोल फ्री नंबरों और एंटी रोमियो स्क्वॉड के बारे में बताया बल्कि यह सीख भी दी कि अगर आत्मविश्वास है तो हर कठिनाई का बहादुरी से सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवतियों और महिलाओं को मुसीबत के समय धैर्य नहीं छोड़ना चाहिए। वे पूरे आत्मविश्वास और साहस से अराजक तत्वों का डटकर मुकाबला करें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एसएचओ सुनील कुमार राय ने छात्राओं को बगैर किसी झिझक के पुलिस को सूचना देने को कहा। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाती है। उन्होंने हर घटना के बारे में परिजनों या शुभचिंतकों को बताने पर जोर दिया। महिला कांस्टेबल हेमा ने कहा कि महिलाओं व छात्राओं के सम्मान के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। आपको अगर कोई दिक्कत हो तो आप पुलिस हेल्पलाइन नंबरों पर सीधे कॉल कर सकती हैं।
समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य फादर शिजो व संचालन अध्यापिका अंजली पांडेय ने किया। विजय लक्ष्मी शुक्ला ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर एसआई उमेश कुमार यादव, चंद्रकांत श्रीवास्तव, अनीता त्रिपाठी, प्रतिभा सिंह, कपिलदेव यादव सहित विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
शिक्षिकाओं का नजरिया
शिक्षक नितिका पांडेय ने कहा कि इस तरह की पहल सराहनीय है, लेकिन हमें अपनी सुरक्षा का साहस खुद जुटाना होगा। महिलाएं अपने पर्स और बैग में रखी किसी भी वस्तु को अपनी सुरक्षा का हथियार बना सकती हैं।
शिक्षक संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि अपराजिता जैसी मुहिम महिलाओं की सुरक्षा के लिए सार्थक पहल है। इससे महिलाओं एवं छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह चुनौतियों से लड़ने के लिए खुद को सक्षम बना सकेंगी।
शिक्षक प्रतिमा मद्धेशिया ने कहा कि इस तरह की मुहिम का फायदा अवश्य छात्राओं व महिलाओं को मिलेगा। महिलाओं को अपने अधिकारों की भी जानकारी होनी चाहिए ताकि वह कहीं पर अपनी बात मजबूती से रख सकें।
शिक्षक आकृति सोनी ने कहा कि पुलिस की पाठशाला में दी गई जानकारी छात्राओं व महिलाओं के लिए काफी उपयोगी है। पाठशाला में दिए गए टिप्स जैसे सोशल मीडिया से दूर रहें, मोबाइल नंबर साझा न करें आदि का ख्याल रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन

छात्राओं ने ली सेल्फी
पुलिस की पाठशाला में छात्राओं में 100 मिलियन स्माइलस बैनर के साथ सेल्फी बनाने का क्रेज देखा गया। स्कूल की छात्राएं अलग-अलग ग्रुप में बैनर के सामने सेल्फी लेती रहीं। इसमें शालिनी शर्मा, नंदनी कुशवाहा, रानी जायसवाल, नेहा सिंह, तारा चौहान, ज्योति तिवारी, मुधु तिवारी, शीतल त्रिपाठी, निक्की मद्धेशिया, अमृता राय, रंजना गुप्ता आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें