फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सहालग की तैयारी के साथ बाजार में बढ़ी चहल-पहल

Mon, 03 Nov 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। देवउठनी एकादशी के बाद होने वाले शादी ब्याह को लेकर सहालग का बाजार पूरी तरह से सज गया है। हालांकि शादी का सीजन छह नवंबर से 14 दिसंबर तक है। इससे सहालग कारोबारियों से लेकर जिन घरों में मांगलिक कार्यक्रम हैं उनमें भी खुशी है। बरात घर संचालकों ने बारात घर को सजाना शुरू कर दिया है तो वहीं घरवालों ने खरीदारी तेज कर दी है। इससे बाजार गुलजार होने से कारोबारी भी बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवोत्थान एकादशी से श्रीहरि विष्णु नींद से जाग उठते हैं। इसी दिन तुलसी सालिग्राम का विवाह होता है, जिसके बाद से मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं।
इस महीने में छह नवंबर को पहली लगन है। इसके बाद से तिलक, बरक्षा आदि कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं। इस माह के शुभ मुहूर्त में करीब 5000 जोड़े एक दूसरे का दामन थामेंगे। इसको लेकर बाजार भी पूरी तरह से तैयार है। सुबह से लेकर शाम तक बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा रौनक नगर के धर्मशाला रोड, तिलक चौक, मेन बाजार में देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ों की दुकानों पर दिख रही है। शादी ब्याह को लेकर उमड़ रही भीड़ को लेकर कारोबारियों के चेहरे भी प्रसन्नता से खिल उठे हैं। कपड़ा बाजार की रंगत बढ़ गई है। बाजार में सुबह से लेकर रात तक भीड़ उमड़ रही है। ग्रामीण से लेकर शहर क्षेेत्र के लोग बड़ी संख्या में परिवार संग खरीदारी कर रहे हैं। इससे बाजार में कपड़ों की दुकानों पर भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें