पडरौना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 67वें जन्मदिन पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहीं झाड़ूू लगाकर सफाई की तो कहीं मरीजों में फल वितरित कर उनकी दीर्घायु की कामना की। कुछ कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि समाज के लोगों के बीच जाकर उनका हाल जाना।
भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य लल्लन मिश्र की अगुवाई में कार्यकर्ता परसौनी कला स्थित अनाथ आश्रम पहुंचे। वहां अनाथ बच्चों को फल और मिठाइयां वितरित कीं। लल्लन मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान गरीबों की दशा सुधारने पर भी है। वह गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने कहा कि 17 सितंबर 1950 को जन्मे नरेंद्र मोदी ने अपनी योग्यता के बल पर मुकाम हासिल किया। वह आतंकवाद मिटाने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं। अनाथ आश्रम के बाद भाजपा के लोग वाल्मीकि समाज के लोगों के बीच गए और उन्हें भी फल व मिठाइयां वितरित कीं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, प्रदीप पांडेय, केशवनाथ उपाध्याय, शैलेंद्र कुमार तिवारी, जितेंद्र सिंह, राजन जायसवाल, हरिओम कुशवाहा, मोतीलाल गोंड, सर्वेश पाठक, लालबिहारी कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद थे।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में सफाई की और मरीजों में मिठाइयां बांटीं। जिला महामंत्री मारकंडेय शाही ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना करते हैं। उनकी अगुवाई में केंद्र सरकार ने जनता के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। इस मौके पर कृष्ण मुरारी जायसवाल, संजय जायसवाल, विकास चौबे, सूर्यांश शाही, दुर्गेश राय, समीर अग्रवाल, अवधेश राय, गनेश राय, सचिन राय, दीपक जायसवाल, बबलू टिबड़ेवाल, पवन उपाध्याय, आनंद राय, राजेश गोंड, राकेश सिंह, रितेश जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।
कसया कार्यालय के अनुसार कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के भठहीं गांव में स्थित मंदिर सहित पोखरे के किनारे भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सफाई की। इनकी अगुवाई पार्टी के पूर्व जिला संयोजक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, रिंकू मिश्र, गुलाब गुप्त, चंद्रबली गोंड, जयप्रकाश, दिलखुश, बैरिस्टर राव, बसंत राव, कमलेश, रामदास शर्मा, चंद्रप्रकाश गुप्त, अमेरिकन गिरी, ऋषिकेश सिंह, विनोद गुप्त, गोविंद, इंद्रमणि, राजन, रामप्रवेश, रमाशंकर आदि मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूर्व विधायक मदन गोविंद राव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सनातन विश्व दर्शन मंदिर परिसर में एक समारोह आयोजित किया। इसमें केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य लल्लन मिश्र, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार, एके बादल, नंदलाल गोंड, जसवंत कुशवाहा, ओंकार सिंह, धु्रवनारायण शर्मा, मोतीलाल खटिक, प्रेमचंद गुप्ता, मारकंडेय शाही, ब्रह्मदेव कुशवाहा, सत्यपाल गोविंद राव, हरिलाल कुशवाहा, नागेश्वर पांडेय, परगन मठिया डिग्री कॉलेज के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। इन लोगों ने रामकोला सीएचसी में जाकर मरीजों को फल वितरित किया तथा परिसर की सफाई की।
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही की अगुवाई में सुकरौली ब्लॉक और अस्पताल परिसर में सफाई कर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री की अगुवाई में भारत विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है। इस दौरान रामकृपाल मिश्र, कमलेश सिंह, मुन्ना पांडेय, भागवत चौहान, अंकित मद्धेशिया, वीरेंद्र मिश्र, ज्ञान विक्रम सिंह, सुभाष पांडेय मौजूद थे।
फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्रीय विधायक गंगासिंह कुशवाहा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने फाजिलनगर के निजी अस्पतालों और सीएचसी में मरीजों को फल वितरित किया। इस कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री अजय राय, मंडल अध्यक्ष विजयशंकर तिवारी, राणा प्रताप मिश्र, कन्हैया शर्मा, रामवृक्ष गिरी, संजय श्रीवास्तव, श्रीनिवास राय, सचिन सिंह, मुकुल पांडेय, प्रकाश पांडेय, सुनील उपाध्याय, कुंवर सुभाष सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा सुशासन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय कुमार मिश्र की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। निर्माणाधीन डिवाइडर एवं सड़क पर अतिक्रमण के कारण जाम और दुर्घटना की आशंका व्यक्त की।