गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को बाबूराम चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे।
- फोटो : अमर उजाला
दुदही। क्षेत्र के चौबेया पटखौली गांव में दुर्घटना को न्योता दे रहे जर्जर पोल और तार को बदलने के लिए गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को बाबूराम चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे।
इनका कहना था कि यदि पोल-तार जल्द नहीं बदला गया तो कभी भी कोई हादसा हो सकता है। चौबेया पटखौली गांव में दस वर्ष पहले राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत तार-पोल लगाए गए थे।
लेकिन इतने ही वर्षों में तार-पोल जर्जर हो गया है। दस दिन पहले तार टूटकर बाबूराम चौराहे पर गया गया था, जिससे वहां मौजूद लोग बाल-बाल बचे थे। इन लोगों ने तार-पोल नहीं बदले जाने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
इस दौरान अरविंद कुमार, सागर, बंधू कुशवाहा, जवाहर, गेंदा, भुखल, दु:खी, हीरालाल, वीर बहादुर, गुड्डू, बृजकिशोर आदि मौजूद रहे। इस संबंध में जेई दिलीप मौर्या का कहना है कि तीन दिन के अंदर ही तार-पोल ठीक करा दिया जाएगा।