फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क से पांच फुट तक लटक रहा तार, दहशत में ग्रामीण

Sun, 24 May 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सिंघा पट्टी गांव में लटके बिजली का तार ऊंचा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते उपभोक्ता।स्रोत-स
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिघापट्टी खास गांव में बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों की जान पर भारी पड़ रही है। गांव की मुख्य सड़क पर मेन रोड से ओमप्रकाश खटीक के घर से लेकर अमरनाथ पाण्डेय के घर तक लगभग 200 मीटर दूरी में बिजली का तार सड़क के बीचोंबीच बेहद नीचे लटक रहा है।
विज्ञापन

स्थिति इतनी खतरनाक है कि कई स्थानों पर तार जमीन से महज करीब पांच फुट ऊपर रह गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों में हर समय हादसे का डर बना हुआ है। शनिवार को उपभोक्ताओं में नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन कर शीघ्र इसे ठीक करने की मांग किए।
ग्रामीणों ने बताया कि तार के नीचे झुक जाने के कारण बाइक, ट्रैक्टर और अन्य बड़े वाहन निकालने में काफी परेशानी होती है। किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए गांव के लोगों ने खुद ही रस्सी के सहारे तार को बांधकर ऊपर करने का प्रयास किया है, लेकिन यह व्यवस्था भी अस्थायी और बेहद जोखिम भरी है। सबसे गंभीर बात यह है कि जर्जर हालत के बावजूद उक्त लाइन में आज भी तीनों तारों से बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें