मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया उर्फ अकटहा गांव में शनिवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष के महिलाओं समेत दस लोग घायल हो गए। गांव के लोगों की सूचना पर आई 112 डायल पुलिस ने बीच-बचाव कर घायलों को सीएचसी मथौली भेजवाए, जहां दो घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया, वहां उनका इलाज चल रहा है।
मठिया उर्फ अकटहा गांव में एक पक्ष का कहना है पट्टे की जमीन को लेकर दुसरा पक्ष से विवाद चल रहा है। रविवार को इसी जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर मारपीट होने लगी। इस मारपीट में 22 वर्षीय सुधीर निषाद, 21 वर्षीय मंगल साहनी, 62 वर्षीय राम कोमल, 35 वर्षीय राजू, 23 वर्षीय रजत, 50 वर्षीय द्रोपदी, 14 वर्षीय प्रेम प्रकाश, 50 वर्षीय अमलावती, 26 वर्षीय सोनू, वर्षीय 25 छटठू घायल हो गए।
सूचना पर मथौली चौकी इंचार्ज अंकित सिंह और डायल 112 पुलिस ने बीच-बचाव कर मारपीट शांत कराकर घायलों को सीएचसी मथौली भेजवाया, जहां डॉक्टर ने मंगल और राम कोमल की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मारपीट में घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस टीम निगरानी कर रही है।