फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मतगणना में वंदिता की जीत

Tue, 03 Nov 2015 12:05 AM IST
कुशीनगर/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। जिला पंचायत वार्ड संख्या 27 सुकरौली दक्षिणी वार्ड संख्या 27 के लिए सोमवार की शाम पुनर्मतगणना शुरू हो गई। यह स्थिति दो उम्मीदवारों को मिले मतों की संख्या बराबर हो जाने के बाद उत्पन्न हुई।
विज्ञापन

एक उम्मीदवार की ओर से धांधली का आरोप लगाया। दोबारा मतगणना में वंदिता सिंह 10 वोटों से विजयी रहीं। सुकरौली दक्षिणी वार्ड संख्या 27 की मतगणना में दो उम्मीदवारों को मिले वोट बराबर हो गए।
इसके बाद एक उम्मीदवार ने मतगणना में धांधली कर उनके वोटों को कम करने का आरोप लगाते हुए दोबारा गणना कराए जाने की मांग की।
इसको लेकर सोमवार की सुबह दोनों पक्षों के समर्थकों में तनातनी की स्थिति आ गई। हालांकि मौके पर रहे अधिकारियों ने उन्हें समझा कर शांत कराया।
पंचायत चुनाव के सूचना प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी रामपाल यादव का कहना है कि वार्ड संख्या 27 की पुनर्मतगणना शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में शुरू की गई।
विज्ञापन

देर रात दोबारा मतगणना में वंदिता सिंह ने 10 वोटों से विद्यासागर को हराया। वंदिता सिंह 2574 वोट और विद्यासागर को 2564 वोट मिले। वीडीओ केदारनाथ सिंह ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें