पडरौना। जिला पंचायत 68 सदस्यों के लिए मतगणना विलंब तक चलने के कारण सोमवार की रात आठ बजे तक जिला प्रशासन के पास सभी वार्डों की सूची नहीं पहुंच पाई थी। इस वजह से नतीजे मिलने में वक्त लगा।
पडरौना ब्लॉक में जिला पंचायत के वार्ड नंबर 64 पडरौना उत्तरी पश्चिमी से इजहार आलम 4495 मत पाकर विजयी रहे। वार्ड नंबर 63 पडरौना उत्तरी से नरसिंह प्रजापति 7129 वोटों के साथ विजयी रहे।
पडरौना पूर्वी-उत्तरी वार्ड नंबर 62 से जनार्दन कुशवाहा 7844 मत पाकर विजेता बने। पडरौना पश्चिमी वार्ड नंबर 65 से गीता यादव 5632 वोट पाकर विजयी हुईं। पडरौना दक्षिणी-पूर्वी वार्ड नंबर 68 में सोना यादव को 5668 वोट मिले, वह विजयी रहीं। इनके अलावा वार्ड नंबर 66 से उग्रसेन 4614, 67 से उर्मिला 10152 और 61 से रमन सिंह 10705 मत पाकर विजेता बने।
खड्डा के वार्ड संख्या आठ पश्चिमी से संदीप श्रीवास्तव 5812 मत पाकर विजयी रहे। क्षेत्र संख्या 10 मध्य से विमला यादव 4024 मतों से विजयी हुईं। क्षेत्र संख्या सात उत्तरी से अक्षैबर चौहान 7513 मत पाकर विजयी निर्वाचित हुए। जिला पंचायत वार्ड संख्या नौ दक्षिणी से प्रत्याशी रहीं वृंदा 5627 मतों के साथ पहले स्थान पर रहीं।
पूर्वी से हरिगोविंद गुप्ता 4454 मत पाकर विजयी रहे। विशुनपुरा ब्लॉक मेें जिला पंचायत के वार्ड संख्या पांच से आरती यादव 3074 वोटो से विजयी रहीं। इसी तरह वार्ड संख्या चार से आशा देवी 3200 मतों से जीत दर्ज कीं। वार्ड संख्या एक से चंद्रिका यादव 3469 मत पाकर विजेता बने।
वार्ड संख्या दो से जाकिर अंसारी 5512 वोटों के साथ विजेता रहे। फाजिलनगर ब्लॉक के वार्ड नंबर 40 में सुनीता देवी सर्वाधिक 11260 मतों से जीतने वाली उम्मीदवार रहीं। फाजिलनगर पूर्वी वार्ड नंबर 41 से विजय यादव दूसरी बार चुनाव जीतने में सफल रहे। उन्हें 6467 वोट मिले।
फाजिलनगर मध्य वार्ड नंबर 42 से शकीना परवीन विजयी रहीं। फाजिलनगर दक्षिणी वार्ड नंबर 43 से विनय विनय प्रकाश गोंड विजयी हुए। उन्हें 6713 वोट मिले। कसया ब्लॉक में जिला पंचायत के वार्ड नंबर 36 कसया उत्तरी से नीतिश यादव 3980 मत पाकर विजयी हुए।
वार्ड नंबर 37 कसया पश्चिमी से राजेंद्र पांडेय ने 4371 मत पाकर जीत दर्ज कराई। वार्ड संख्या 38 कसया पूर्वी से रमायन ने 2877 मत पाकर सफलता हासिल की और वार्ड संख्या 39 कसया मध्य से मधुसूदन कुशवाहा 4662 मत पाकर जीत हासिल किए।
दुदही ब्लॉक में वार्ड नंबर 55 से उम्मीदवार रहीं गीता 3330 मत पाकर विजयी रहीं। वार्ड नंबर 56 से रेनू कुशवाहा 4082 मत, 57 से रुखिया देवी 6410, 58 से रेनू पांडेय 5000, 59 से शिल्पा देवी 5581 और वार्ड नंबर 60 से ओमप्रकाश वर्मा 7003 मतों पाकर विजेता बने।
मोतीचक ब्लॉक के वार्ड नंबर 28 मोतीचक पूर्वी से जुबेर, 29 मोतीचक उत्तरी से संजय, 30 मोतीचक मध्य से जवाहर लाल, 31 मोतीचक दक्षिणी से रामअशीष जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए। सुकरौली ब्लॉक के वार्ड नंबर 24 सुकरौली उत्तरी से पूनम, 25 सुकरौली मध्य एक से मीना देवी, 26 सुकरौली मध्य दो से सत्यकाम जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए।
इस संबंध में पंचायत चुनाव के सूचना प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी रामपाल यादव ने बताया कि रात आठ बजे तक 56 ही वार्डों के रिजल्ट मिल पाए थे।