फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत

विज्ञापन
लक्ष्मीगंज बाजार में आयोजित भारोत्तोलन के विजेता को सम्मानित करते अतिथि।संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। श्री राजेंद्र इसरावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में रविवार को जनपद स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई। इसमें अंडर-17 व 19 बालक, बालिका की प्रतियोगिता हुई, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सत्य नारायण सिंह ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता शुरू कराई। सबसे पहले अंडर-19 भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई, जिसमें हरीराम ओंकार मल खेतान इंटर काॅलेज लक्ष्मीगंज के दुर्ग विजय ने प्रथम और श्री राजेंद्र इसरावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संगम सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद हुए अंडर-17 भारोत्तोलन प्रतियोगिता में विद्या विकास इंटर काॅलेज लक्ष्मीगंज के मनीष ने प्रथम व श्री राजेंद्र इसरावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लक्की यादव ने द्वितीय और श्री राजेंद्र इसरावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल लक्ष्मीगंज के मृत्युंजय यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की अंडर-17 में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में श्री राजेंद्र इसरावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिया कुशवाहा प्रथम स्थान, सरिता कुशवाहा द्वितीय और काजल यादव व काजल सिंह ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। अंत में विजेता सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य बासदेव यादव, जिला क्रीड़ा सचिव अनंत कीर्ति शिखर, अंजनी कुमार प्रजापति, जयप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें